मंगलवार, 20 सितंबर 2016

🚩🔱 ❄ «ॐ»«ॐ»«ॐ» ❄ 🔱🚩

※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
  🌹🌟 राधे नाम संग हरि बोल 🌟🌹
 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※

 🌹🔱🔅श्रीमद्भगवद्गीता🔅🔱🌹

🌹 श्रीमद्भगवद्गीता :
🌹 साधक-संजीवनी :

🌟 प्रथम अध्याय :

( गत ब्लाग से आगे )

योत्स्यमानानवेक्षेऽहं य एतेऽत्र समागताः ।
धार्तराष्ट्रस्य दुर्बुद्धेर्युद्धे प्रियचिकीर्षवः ।। 23 ।।

अर्थ- दुष्टबुद्धि दुर्योधन का युद्ध में प्रिय करने की इच्छा वाले जो ये राजा लोग इस सेना में आये हुए हैं, युद्ध करने को उतावले हुए इन सबको मैं देख लूँ।

'व्याख्या'- ‘धार्तराष्ट्रस्य दुर्बुद्धेर्युद्धे प्रियचिकीर्षवः’- यहाँ दुर्योधन को दुष्ट बुद्धि कहकर अर्जुन यह बताना चाहते हैं कि इस दुर्योधन ने हमारा नाश करने के लिए आज तक कई तरह के षड्यंत्र रचे हैं। हमें अपमानित करने के ले कई तरह के उद्योग किए हैं। नियम के अनुसार और न्यायपूर्वक हम आधे राज्य के अधिकारी हैं, पर उसको भी यह हड़पना चाहता है, देना नहीं चाहता। ऐसी तो इसकी दुष्टबुद्धि है; और यहाँ आये हुए राजा लोग युद्ध में इसका प्रिय करना चाहते हैं ! वास्तव में तो मित्रों का यह कर्तव्य होता है कि वे ऐसा काम करें, ऐसी बात बताएं, जिससे अपने मित्र का लोक-परलोक में हित हो। परंतु ये राजा लोग दुर्योधन की दुष्टबुद्धि को शुद्ध न करके उलटे उसको बढ़ाना चाहते है और दुर्योधन से युद्ध कराकर, युद्ध में उसकी सहायता करके उसका पतन ही करना चाहते हैं। तात्पर्य है कि दुर्योधन का हित किस बात में है; उसको राज्य भी किस बात से मिलेगा और उसका परलोक भी किस बात से सुधरेगा- इन बातों का वे विचार ही नहीं कर रहे हैं। अगर ये राजा लोग उसको यह सलाह देते कि भाई, कम से कम आधा राज्य तुम रखो और पांडवों का आधा राज्य पांडवों को दे दो तो इससे दुर्योधन का आधा राज्य भी रहता और उसका परलोक भी सुधरता।

‘योत्स्यमानानवेक्षऽहं य एतेऽत्र समागताः’- इन युद्ध के लिए उतावले होने वालों को जरा देख तो लूँ! इन्होंने अधर्म का, अन्याय का पक्ष लिया है, इसलिए ये हमारे सामने टिक नहीं सकेंगे, नष्ट हो जाएंगे।
‘योत्स्यमानान्’ कहने का तात्पर्य है कि इनके मन में युद्ध की ज्यादा आ रही है; अतः देखूँ तो सही कि ये हैं कौन?

( शेष आगे के ब्लाग में )

 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※
 🌹۞☀∥ राधेकृष्ण: शरणम् ∥☀۞🌹
 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※

  🌹: कृष्णा : श्री राधा प्रेमी : 🌹          
 https://plus.google.com/113265611816933398824

❄ धार्मिक पोस्ट पाने या हमारे सत्संग में सामिल होने के लिए हमें " राधे राधे " शेयर करें 💐
 : मोबाइल नम्बर .9009290042 :

※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें