🚩🔱 ❄ «ॐ»«ॐ»«ॐ» ❄ 🔱🚩
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
🌹🌟 राधे नाम संग हरि बोल 🌟🌹
※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※
🌹🔱🔅श्रीमद्भगवद्गीता🔅🔱🌹
🌹 श्रीमद्भगवद्गीता :
🌹 साधक-संजीवनी :
🌹 प्रथम अध्याय :
( गत ब्लाग से आगे )
❄ विशेष बात :
अर्जुन कौरव-सेना को देखकर किसी के पास न जाकर हाथ में धनुष उठाते हैं, पर दुर्योधन पांडव सेना को देखकर द्रोणाचार्य के पास जाता है और उनसे पांडवों की व्यूहरचनायुक्त सेना को देखने के लिए कहता है। इससे सिद्ध होता है कि दुर्योधन के हृदय में भय बैठा हुआ है । भीतर में भय होने पर भी वह चालाकी से द्रोणाचार्य को प्रसन्न करना चाहता है, उनको पांडवों के विरुद्ध उकसाना चाहता है। कारण कि दुर्योधन के हृदय में अधर्म है, अन्याय है, पाप है। अन्यायी, पापी व्यक्ति कभी निर्भय और सुख-शांति से नहीं रह सकता- यह नियम है। परंतु अर्जुन के भीतर धर्म है, न्याय है। इसलिए अर्जुन के भीतर अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए चालाकी नहीं है, भय नहीं है; किंतु उत्साह है, वीरता है। तभी तो वे वीरता में आकर सेना-निरीक्षण करने के लिए भगवान को आज्ञा देते हैं कि ‘हे अच्युत! दोनों सेनाओं के मध्य मेरे रथ को खड़ा कर दीजिये’। इसका तात्पर्य है कि जिसके भीतर नाशवान धन संपत्ति आदि का आश्रय है, आदर है और जिसके भीतर अधर्म है अन्याय है, दुर्भाव है, उसके भीतर वास्तविक बल नहीं होता। वह भीतर से खोखला होता है और वह कभी निर्भय नहीं होता। परंतु जिसके भीतर अपने धर्म का पालन है और भगवान का आश्रय है, वह कभी भयभीत नहीं होता। उसका बल सच्चा होता है। वह सदा निश्चिंत और निर्भय रहता है। अतः अपना कल्याण चाहने वाले सुधाकों को अधर्म, अन्याय आदि का सर्वथा त्याग करके और एकमात्र भगवान का आश्रय लेकर भगवत्प्रीत्यर्थ अपने धर्म का अनुष्ठान करना चाहिये। भौतिक संपत्ति को महत्व देकर और संयोगजन्य सुख के प्रलोभन में फँसकर कभी अधर्म का आश्रय नहीं लेना चाहिये, क्योंकि इन दोनों से मनुष्य का कभी हित नहीं होता, प्रत्युत अहित ही होता है।
( शेष आगे के ब्लाग में )
※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※
🌹۞☀∥ राधेकृष्ण: शरणम् ∥☀۞🌹
※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※
🌹: कृष्णा : श्री राधा प्रेमी : 🌹
https://plus.google.com/113265611816933398824
❄ धार्मिक पोस्ट पाने या हमारे सत्संग में सामिल होने के लिए हमें " राधे राधे " शेयर करें 💐
: मोबाइल नम्बर .9009290042 :

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें